Betul Daily News/मुलताई । प्रभात पट्टन ब्लाक के मंगोना खुर्द में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के तीसरे दिन पंडित नरेश महाराज ने बताया कि भागवत की कथा विचार वैराग्य ज्ञान और भगवान से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और ना ही बदले जा सकते हैं । विक्की काले वेदांत धोटे गौरव पारखे आकांक्षु ने बताया गांव में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
Betul Samachar- पवित्र नगरी में आज सुबह जैन मुनि समय सागर जी का आगमन

