शिक्षकों द्वारा कल्याण कोष बनाकर किया जा रहा दिवंगत शिक्षकों के परिवारों का सहयोग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की पहल से अभी तक 78 लाख का सहयोग

Betul Daily News/मुलताई। पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के इतिहास में एक ऐसी मिसाल बन चुकी है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संगठन निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तो वह केवल अपने सदस्यों का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारने की क्षमता रखता है। जिला अध्यक्ष रितेश राठौर जिला प्रभारी कृष्णा देशमुख ने बताया की इस योजना के माध्यम से संघ ने प्रथम अवसर पर दमोह में स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी के परिजनों को 40 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो न केवल प्रदेश स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसी कड़ी में दतिया जिले से शिक्षक स्वर्गीय राकेश अहिरवार के आकस्मिक निधन के पश्चात, कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से उनके परिजनों को 38 लाख रुपये की सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग इस बात का सशक्त प्रमाण है कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने कहा की इन दोनों सहयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मध्य प्रदेश का कर्मचारी बिखरा हुआ नहीं है, बल्कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के बैनर तले संगठित होकर एक नई सामाजिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है। यह संगठनात्मक एकता ही वह शक्ति है, जिसने असंभव को संभव कर दिखाया और यह संदेश दिया कि यदि कर्मचारी एकजुट हों, तो किसी भी परिवार को असहाय नहीं रहना पड़ेगा।

Read Also: BETUL NEWS: महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ ज्ञापन

संस्थापक सतीश खरे ने प्रदेश के हजारों शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब की संगठित शक्ति इस योजना को साकार रूप दे रही है. शेष रहे साथी भी जल्द से जल्द इस योजना में जुड़कर अपने व अपने परिवार को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें । खरे ने बताया कि 31 जनवरी के पश्चात शेष बची तकनीकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया 02 फरवरी से शुरू की जायेगी। सभी सदस्यों से आग्रह है कि वे 31 जनवरी तक डिफाल्ट पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। कर्मचारी कल्याण कोष योजना के लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सकें ।

जिले में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष नरेंद्र पठाडे एवं भोजराव गुजरे और जिला संगठन महामंत्री अनिल कापसे के साथ जिले के समस्त पदाधिकारी श्री एकनाथ महतकर, अशोक साहू,सुभाष गाडरे दिनेश सरयाम, कविता मौखेड़े, गीता बारंगे इस योजना के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment