खतेडाकला में खेत में रखी मक्के की फसल में भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। ग्राम खतेडाकला में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बंशीलाल देशमुख के खेत में रखी मक्के की फसल में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए खेत में रखे पशु चारे एवं सिंचाई के पाइपों तक जा पहुँची, जिससे कुछ ही समय में भारी नुकसान हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर टीम के राकेश पवार एवं गिरीश पिपले तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फायर टीम की तत्परता से आग को आसपास के खेतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से किसान की मक्के की फसल, पशु चारा और सिंचाई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या तेज गर्मी के कारण आग लगी हो सकती है। मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Betul Ki Khabar: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Leave a Comment