Betul Daily News- मरही माता मंदिर परिसर में त्रिशूल स्थापना के लिए किया पूजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      हिंदू युवा मंच द्वारा 12 वें त्रिशूल की महाशिवरात्री पर होगी स्थापना

Betul Daily News/मुलताई। हिंदू युवा मंच द्वारा विगत 12 वर्षों से सतत नगर सहित आसपास के धार्मिक स्थलों पर महाशिवरात्री पर्व पर त्रिशूल की स्थापना की जा रही है। इसी तारतम्य में आगामी महाशिवरात्री पर्व पर जन जन की आस्था का केन्द्र मासोद रोड स्थित मरही माता मंदिर में त्रिशूल की स्थापना की जा रही है। शुक्रवार हिंदू युवा मंच द्वारा मरही माता मंदिर परिसर में त्रिशूल स्थापना के लिए स्थान का चयन कर विधि विधान से पूजन की गई जहां त्रिशूल की स्थापना होगी। मंच के नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि मरही माता मंदिर परिसर में 151 किलो वजनी तथा 21 फीट उंचे त्रिशूल की स्थापना की जा रही है जिसके लिए स्थान चयन कर पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता मरही माता मंदिर पहुंचे तथा पूजन किया। मंच के देवेन्द्र राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्री पर्व पर विशाल त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें गाजे बाजे से त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी जिसमें झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी। उन्होने बताया कि पूर्व में दुर्गा माता मंदिर बसस्टेंड, ताप्ती मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, झिरी शिवधाम, ड्रीमलैंड शिव प्रतिमा के पास, मोक्षधाम, सप्त ऋषि टापू ताप्ती सरोवर, ज्ञानेश्वर मंदिर मासोद रोड, अशोकानंद बाबा की कुटिया सांडिया आदि धार्मिक स्थलों पर त्रिशूल की स्थापना हो चुकी है। इस दौरान हिंदू युवा मंच के नीलू नागले, संतोष राय, सूर्यकांत बोबड़े, नीलकंठ मराठा, गौरव साबले, रोहित मराठा, अशोक मनासे, मनोज साबले, गज्जू महाराज तथा पप्पू गोगले उपस्थित रहे।

Betul Ki Taja Khabar: साई चरण पादुका स्थापना दिवस पर हुआ पूजन व भंडारा

Leave a Comment