आजीवन सदस्यता निधि अभियान के संयोजक-सहसंयोजक मनोनीत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। जिला संगठन द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सदस्यता निधि अभियान के अंतर्गत नगर मंडल मुलताई में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू की सहमति से उपेंद्र पाठक को अभियान का संयोजक एवं निलेश चावरिया को सहसंयोजक मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए अपेक्षा व्यक्त की गई कि उनके समर्पण एवं सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा नगर मंडल मुलताई में संगठन विस्तार के साथ जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। उपेंद्र पाठक को संयोजक एवं निलेश चावरिया को सहसंयोजक बनाए जाने पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं इष्ट-मित्रों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Betul Ki Khabar: शिवधाम सालबड्री मेला ट्रस्ट में टेंट कोटेशन में अनियमितता

Leave a Comment