भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया समर्पण दिवस
Betul Daily News/मुलताई । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए प्रत्येक बूथों पर आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र क़े प्रत्येक बूथ एवं नगर के अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय में 11 फरवरी दिन बुधवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि मुलताई विधानसभा के अंतर्गत नगर मंडल मुलताई, दुनावा, प्रभात पट्टन, मासोद, साइन खेड़ा मंडल सहित नगर के अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजन संपन्न हुए।पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता एवं नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सुचिता और गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये l
Read Also: विद्यार्थियों को मानसिक तनाव प्रबंधन के महत्व से कराया अवगत
वह 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे l भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के आधिकारिक राजनीतिक सिद्धांत, समग्र मानवतावाद का मसौदा तैयार करने के लिए जाने जाते हैं इसलिए पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है l भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम क़े उपरांत बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सभी भाजपा पर कार्यकर्ता द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई l वही भाजपा नगर मंडल आजीवन समर्पण निधि अभियान संयोजक उपेंद्र पाठक एंव सहसंयोजक निलेश चावरिया द्वारा बूथ -बूथ जाकर समर्पण निधि एकत्रित करना शुरू किया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नपा सभापति जी ए बारस्कर, महेंद्र पिल्लू जैन, आजीवन समर्पण निधि संयोजक उपेंद्र पाठक, सहसंयोजक निलेश चावरिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, नगर मंडल मंत्री जया जैन, कीर्ति यदव, रामदास साहू, मुकेश वागद्रे, योगेश सोनी, राजू जैन, अविनाश देशमुख, बीरबल डोगरदिये सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे l

