भव्य निशान यात्रा, श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार के साथ भजनों की प्रस्तुति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          सोनौली धाम मंदिर में 27 फरवरी को सुबह से रात तक विभिन्न आयोजन

Betul Daily News/मुलताई। छोटा खाटू श्याम मंदिर सोनौली धाम में आगामी 27 फरवरी को सुबह से लेकर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रमों के तहत सुबह भव्य निशान यात्रा, खाटू श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार सहित भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट के नवीन ओंकार तथा विक्की मित्तल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फागुन महोत्सव के तहत 27 फरवरी को बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ताप्ती तट से निकली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। इस पावन अवसर पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है जिसके लिए कलकत्ता से फूल बुलवाए जा रहे हैं तथा वृंदावन के कलाकार श्रृंगार करेंगे। बाबा को 56 प्रकार का विशेष भोग लगाया जाएगा। शाम को बाबा की ज्योत का आयोजन किया गया है जिसमें जबलपुर की वाणी सिस्टर्स सहित अन्य कलाकार श्याम भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे। सोनाली मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक श्रृद्धालुओं से कार्यकमों में शामिल होने की अपील की गई है।

Read Also: बिना सूचना सरकारी अस्पताल का काट दिया नल कनेक्शन, मरीज हुए परेशान, निजी टैंकरों से की जलापूर्ति

Leave a Comment