शासकीय महाविद्यालय मुलताई ने युवा उत्सव का विशेष आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          वार्षिक स्नेह सम्मेलन के तीसरे दिन युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Betul Daily News/मुलताई। स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुलताई में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का तीसरा दिन पूरी तरह से सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम रहा। युवा उत्सव के इस विशेष सत्र में पूरा महाविद्यालय परिसर छात्र-छात्राओं के उत्साह, उमंग और संगीत की लहरों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को गरिमामय और आध्यात्मिक बना दिया। मंच पर दिखा लोक संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत होते ही मंच पर प्रतिभाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दीं

नृत्य प्रतियोगिता में दिखी लोक संस्कृति की झलक

मुलताई अंचल की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, विद्यार्थियों के ऊर्जावान प्रदर्शन ने पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया।

Betul News- मां ताप्ती मंदिर के उपर ज्योतिकलश बना नजर आया. सूर्य

गायन एवं वादन में दिखाए जौहर

एकल और समूह गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सूफी और सुगम संगीत की प्रस्तुतियों से अपनी सुरमयी प्रतिभा का परिचय दिया। सामाजिक संदेश देती नाटिकाएं युवाओं ने नशा मुक्ति ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘सोशल मीडिया के प्रभाव’ जैसे विषयों पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक सशक्त संदेश भी दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य रूप से डॉ. नरेंद्र कुमार हनोते, डॉ सिद्धार्थ पंडोले डॉ ममता राजपूत डॉ कल्पना बिसंदरें डॉ. दीपिका पिपरदे, प्राे प्रियंका भोपते डॉ. विनय कुमार राठौर, विजय कुमार पहाड़े, प्रो. दिलीप कुमार धाकड़े ​डॉ. वर्षा ठाकरे, डॉ. अनुज डोनीवाल, डॉ. टी.एम. नागवंशी ​डॉ. रविशंकर शुक्ल, प्रो. प्रकाश गीते, प्रो. उमेश कुमार सालवंशी ​प्रो. अंजलि सौदागर सहित प्रो. पूजा देशमुख ​आदि उपस्थित रहेl

Leave a Comment