प्रधानमंत्री आवास के लिए 4 साल से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहे हैं – परिवार

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

20 सालो से बीपीएल सूची नाम दर्ज होने के बाद भी आवास की सूची मे अपात्र घोषित कर दिया

Betul Ki Khabar / चिचोली :– केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही ताकि हर गरीब युवा बेसरा परिवारों को इस योजना के तहत पक्का मकान मिल सके लेकिन जनपद पंचायत चिचोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत निवारी गाँव मे निवासी लखन यादव पिता पुरन यादव का पिछले 22 वर्षों से बीपीएल श्रेणी में होने के बाद भी आवास योजना के लाभ के लिए दर-दर भटक रहे हैं l

बी पी एल सर्वेक्षण सूची में 2002, 2003 में सर्वेक्षण सूची में बीपीएल क्रमांक 12770 अंकित है l लखन यादव की पत्नी ममता यादव ने बताया कि सरकार बेघर और गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं से चला कर लाभ देने की में लगी है बारिश के दिनों में मेरे कच्चे मकान की दीवार गिर गई है दूसरों से कर्जा लेकर मकान में के ऊपर सीमेंट की सीट लगाकर काम चला रहे हैं। पक्के मकान के लिए कई बार ग्राम पंचायत के चक्कर लगा चुके हैं ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने गलत तरीके से प्रधानमंत्री आवास कि सर्वे वर्ष 2022-23 की सूची में लखन यादव अपात्र घोषित कर दिया गया है। और प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित कर दिया लेकिन जिन्हें इस काम जिम्मेदारी की सौपी गई लोग अपने फायदे के लिए सरकार को गुमराह करने के साथ-साथ गरीबों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्राम निवासी लखन यादव को शौचालय का भी लाभ नहीं मिल पाया है l

Read Also : तेज बारिश से मंडी में रखी किसानों की 4 सौ क्विंटल मक्का बही, शैडो में रखा है व्यापारियों का माल

इस बात को लेकर जनपद सीईओ आर के रजक ने बताया कि मैं जानकारी लेता हूं की उनका सर्व सूची में नाम कैसे अपात्र हुआ है उसकी जांच कर जल्दी लाभ दिलाया जाएगा l

Leave a Comment