Betul Ki Khabar – दो बार डसा और मौके पर ही बैठा रहा कोबरा, महिला अस्पताल में भर्ती

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar :- बैतूल में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोमवार एक ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें कोबरा ने घर में बेटे के साथ सो रही महिला को दो बार डसा और मौके पर ही बैठा रहा। जिसके बाद में सर्प मित्र की मदद से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। पकड़ा गया कोबरा बेहद जहरीला और करीब पांच फुट लम्बाई का था। सर्प दंश का शिकार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बैतूल जिला मुख्यालय के समीप आठवां मिल के पास कोराबन का है। जहां बीती रात घर में सो रही महिला को प्रेमवती पति मिथुन पगारे को रात करीब 9 बजे अचानक ही जहरीले कोबरा सांप ने हाथ पर दो बार डस लिया। जैसे ही महिला की नजर सांप पर गई तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा और अंकित विश्वकर्मा को दी।

यह भी पढ़िए : Betul Crime News – कार से हो रही थी सागौन और शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार –

परिजन महिला को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सर्पमित्र घटनास्थल पर पहुंचे और काफी देर मशक्कत करने के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है, सूचना मिलते ही हम घटनास्थल पर पहुंचे और 2 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना में गनीमत की बात यह रही कि सोते समय महिला के साथ उसका डेढ़ वर्षीय बालक भी था, जिसे सांप ने नहीं डसा। वहीं, समय रहते ही परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जिसके बाद महिला की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Leave a Comment