Betul Ki Khabar : ग्राम कोथलकुण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओ ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar / कोथलकुण्ड (आशुतोष त्रिवेदी) :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को कोथलकुण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया इस दौरान प्रदेश के सभी बूथ और मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।

सावलमेंढ़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू चिल्लाटे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

Read Also – सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों को कराया सहज योग ध्यान का अभ्यास

कोथलकुण्ड बस स्टैंड पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय बाजपेई ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है स्व दीनदयाल उपाधयाय ने अपना कण-कण और क्षण-क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है।

इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू चिल्लाटे, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद देशमुख, भाजपा नेता संजय बाजपेई, जनपद सदस्य भीमराव कासदेकर,भाजपा युवा नेता पिंटू राठौर,भाजयुमो सह सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष त्रिवेदी, सोसल मीडिया वारियर प्रणय बाजपेयी, भैंसदेही आईटी संयोजक अंकुर देशमुख, युवा मोर्चा महामंत्री देवेश राठौर,अलकेश मावस्कर बूथ अध्यक्ष, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment