Betul Ki Khabar :- ताजा मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी ब्लॉक का है। मंगलवार को सारणी थाना क्षेत्र के धंसेड गांव में करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां मिली खेती में कुछ छोटे और कुछ बड़े पौधे पाए गए हैं।
सारणी थाना प्रभारी जयपाल इवनती ने बताया कि मौके पर कार्रवाई जारी है। विस्तृत जानकारी शाम तक जारी की जाएगी। इससे पहले रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़क वाडा में भी एक एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में कोटवारों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उन्हें इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
बड़े गिरोह की आशंका: Betul Ki Khabar
इस अवैध खेती में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारी फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य आदिवासी ग्रामीणों को बहका कर अफीम की खेती के लिए राजी करते हैं। इसके लिए वे प्रति एकड़ राशि भी दे रहे है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कई टीम अलग-अलग क्षेत्र में इस गैंग की तलाश में जुटी है।
Read Also – Betul Breaking News : वन विभाग की बड़ी कार्यवाही; 2.7 लाख से अधिक कीमत की सागौन ज़ब्त
दो दिन पहले सड़कवाड़ा में मिला था जखीरा : Betul Ki Khabar
सारणी अनुविभाग के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक खेत में ऐसे ही अफीम की खेती मिल चुकी है। इसमें पुलिस ने खेत मालिक भिखारी लाल को पकड़ा। जबकि, पुलिस को फरार आरोपी सोनू बढ़ाई की तलाश है।
एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि इस खेत में की गई जांच में पौधों की संख्या 50 हजार और उसका कुल वजन साढ़े 26 क्विंटल निकला है। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है। पुलिस ने यहां मजदूरों की मदद से 20-20 पौधे के बंडल बंधवाकर इसका नाप करवाया। इस पूरे मामले की जांच और बाकी जानकारी सोनू की गिरफ्तारी पर ही टिकी है, जो फिलहाल फरार है