Betul Ki Khabar: एक माह से अधिक समय से बंद मुख्य मार्ग का कार्य हुआ प्रारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई (सलमान शाह) :- मुख्य मार्ग पर परमंडल जोड़ के आगे से ड्रीमलैंड सिटी तक बनने वाले एक किलोमीटर मार्ग का काम रोड की खुदाई के बाद लगभग एक माह से अधिक समय से ठेकदार द्वारा बंद कर दिया गया था। मार्ग खुदने से आसपास के लोगों सहित व्यापारियों को जहां परेशानी हो रही थी वहीं प्रतिदिन दुर्घटनाएं भी हो रही थी। समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर के प्रकाशन के बाद दूसरे ही दिन से मार्ग का कार्य प्रारंभ हो गया है। गुरूवार सुबह से मार्ग का कार्य बुलडोजर से प्रारंभ करने से मार्ग निर्माण से परेशान लोगों ने राहत की स्वांस ली है। मार्ग के आसपास के रहवासियों ने बताया कि मार्ग खुदने से वाहनों के गुजरने के कारण धूल के गुबार उठने वे परेशान थे।

Read Also :- Betul Crime News: बैतूल पुलिस के शिकंजे में अशोक पवार हत्याकांड का मास्टरमाइंड

मार्ग के दोनों ओर के दुकानदारों सहित होटल व्यवसाईयों का भी धंधा प्रभावित हो गया था जिसके कारण कई दुकानें एवं होटल बंद कर दी गई थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार ठेकेदार को बार बार कार्य प्रारंभ करने की समझाईश देने के बाद चेतावनी दी गई जिसके बाद मार्ग का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। उक्त मार्ग लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है जो वर्ष 2023 में स्वीकृत हुआ था लेकिन फरवरी 2025 में कार्य प्रारंभ किया गया इसके बावजूद विलंबित कार्य में और अधिक विलंब किया जा रहा था।

Leave a Comment