BETUL में गाय को पकड़कर थाने पहुंचे किसान, गोशाला भेजने की रखी मांग 

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar :- किसान की फसल खा गई एक गाय को पुलिस चौकी की हवा खानी पड़ी। जब किसान उसे पकड़कर पुलिस के पास ले आए। वे उसे गौशाला भेजने की मांग कर रहे थे। आखिर समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मामला घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में रविवार का है।

घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में रविवार को खेत में घुसकर गाय ने मक्का की फसल खा ली। जिस पर किसान गाय पकड़कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी ले आए। किसानों ने गाय मालिक पर कार्रवाई की मांग की। वहीं गाय को गौशाला भेजने की मांग रखी।

यह भी पढ़े : Betul Crime News – नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

किसान रामविलास सलाम ने बताया कि बेहड़ीढाना में आए दिन मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते आज जब खेत में गाय घुसकर मक्के की फसल खा रही थी। किसानों ने गाय को पकड़ा और पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी ले आए। किसानों ने गाय मालिक पर कार्रवाई की मांग की। वहीं आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग रखी गई। जिससे की फसलों को नुकसान ना हो।

उनका कहना था कि किसान महंगे दाम पर बीज खरीद कर बुवाई करते हैं। उस पर मवेशी फसल खा जाते हैं। जिससे किसानों को नुकसान होता है। किसान मुन्नालाल ने बताया कि खेत में मवेशी घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, अगर भगाते हैं तो मवेशी के मालिक पुलिस चौकी में झूठी शिकायत कर देते हैं। इसलिए आज जब गाय खेत में मक्का और धान की फसल खा रही थी। इसी दौरान उसे पकड़कर पुलिस चौकी लेकर आए हैं।

Leave a Comment