संघ ने नव वर्ष गुड़ी पाड़वा उत्सव मनाया
Betul Ki Khabar/मुलताई :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के स्टेशन रोड स्थित लॉन में नववर्ष चैत्र प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी है इसलिए ध्वज लगने से पूर्व संघ के संस्थापक को आध सरसंघचालक प्रणाम किया जाता है। गुड़ी पड़वा उत्सव का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला प्रचारक अभिजीत मिश्रा ने कहा कि यह नववर्ष सनातन की वैज्ञानिकता का प्रतीक है। यह नई फसल के घर आने का उत्सव, रंगों से सरोबार होली के उपरांत, पेड़ पौधों में नव अंकुर पल्लवित होने का पर्व तथा प्रकृति में और भी होने वाले परिवर्तनों का प्रतीक है। इस दिन नवरात्र का प्रारंभ दिवस पर माता की घट स्थापना होती है।
उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा सनातन पर्व है। इस वर्ष हम 5128 में वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि पाश्चात्य संस्कृति का वर्ष 2025 चल रहा है। हमारी काल गणना सटीक,श्रेष्ठ एवं वैज्ञानिक है। अखंड भारत के सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर विक्रम संवत प्रारंभ किया।गुड़ी पड़वा ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना का प्रारंभ दिवस है।
BETUL NEWS: कलेक्टर के निर्देश पर मार्ग के दोनों ओर लगी दुकानों को बुलडोजर से हटाया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के स्वयंसेवको ने भाग लिया। तत्पश्चात नगर के प्रमुख मार्ग पर जाकर समाज बंधुओ को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर संघचालक जयेश संघवी तथा जिला कार्यवाह आशीषचंद्र शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।