रेलवे ने शुरू किया लालवाड़ी अंडर पास, आमला के लोगों को मिली बड़ी राहत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar: छिंदवाड़ा-आमला रेल मार्ग पर लालवाड़ी अंडर पास रेलवे ने शुरू कर दिया है। अंडर पास की शुरू होने से आमला से लालवाड़ी, परसोड़ा, रंभाखेड़ी, तिरमहू, हरदौली सहित अन्य ग्रामों के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। अंडर पास शुरू होने से ट्रेनों की आवाजाही के दौरान रेलवे गेट बंद होने की समस्या से निजात मिल गई है। अब लोग बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।अंडर पास शुरू होने पर रेलवे गेट का संचालन बंद हो गया है। इससे लोगों को अब ट्रेनों की आवाजाही के दौरान गेट बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

17 महीने की उम्र में 214 करोड़ का मालिक बना ये लड़का
अंडर पास के शुरू होने से आमला के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि इससे उनके समय और ईंधन की बचत होगी और वे अपने काम पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
अंडर पास का निर्माण रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल आमला के लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी यह एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Comment