Betul Ki Khabar: कन्यादान महोत्सव के कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया पुण्य कार्य

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

मृत्यु भोज न देकर कन्यादान महोत्सव के लिए भेंट की राशि

Betul Ki Khabar/ भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय रेल्वे आमला सहित कई शिक्षण संस्थाओं के संचालक समाजसेवी यशवंत चढ़ोकार के पिता झिंगू चढ़ोकार का 13 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया था। स्वर्गीय झिंगू चढ़ोकार लंबे समय से बीमार थे। स्व. झिंगू चढोकार का श्रृध्दांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी, अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय झींगूजी चढ़ोकार को श्रृध्दा -सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय झिंगू चढ़ोकार के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चढ़ोकार परिवार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। चढ़ोकार परिवार द्वारा शहर की प्रमुख सामाजिक संगठनों को राशि दान की गई इस उद्देश्य से कि समितियां इस राशि का उपयोग सामाजिक कार्यों में करेंगी। यशवंत चढ़ोकार उनकी धर्मपती मनीषा चढ़ोकार और भाई कृष्णराव चढ़ोकार द्वारा समितियों को सामाजिक कार्यों के लिए राशि भेंट की।

भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

कन्यादान महोत्सव के लिए भेंट की राशि

चढ़ोकार परिवार द्वारा श्रदांजलि कार्यक्रम में भैंसदेही क्षेत्र में आयोजित होने वाले क्षत्रीय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैसदेही के कन्यादान महोत्सव के लिये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। चढोकार परिवार ने मृत्यु भोज नही देकर सिर्फ श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया। चढोकार परिवार ने भैंसदेही कुन्बी समाज संगठन के पदाधिकारी प्रवक्ता सुरेन्द्र कनाठे, पूर्व अध्यक्ष मनीष नावंगे, नामदेव कोसे कमलेश कावड़कर को राशि भेंट की। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Comment