Betul Ki Khabar/आमला :- शहर व ग्रामीण मंडलों मे भाजपा नेताओं की गुटबाजी बीते मंडल अध्यक्ष चुनावों से खुलकर सामने आ गई थी जिसमे नगर मंडल ग्रामीण मंडल खेड़ली बाजार, मोरखा मंडल के पुराने दिग्गज वरिष्ठ नेता जहा मंडल अध्य्क्ष पद पर नया चेहरा चाह रहे थे लेकिन पुरजोर विरोध और जोर आजमाइश के बाद भी पुराने चेहरों को ही मंडल अध्य्क्ष पद पर यथावत रखे गये जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की खुले तौर पर अनसुनी हो गई। अब बात करे बीते दिनों हुई आमला नगर मंडल की कार्यकारिणी की तो इस कार्यकारिणी मे ब्राह्मण समाज की अनदेखी कर दी गई जबकि ब्राह्मण समाज के अनेक लोग भाजपा की राजनीति से ताल्लुक रखते है ओर तो ओर नपा चुनाव मे दो ब्राह्मण नेता राकेश शर्मा, सुधीर अम्बाड़कर दो प्रमुख बड़े वार्डों से दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को चुनाव हराकर जीते थे लेकिन इनको या इनके परिवार से किसी भी सदस्य को कार्यकारिणी मे शामिल न करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेस से लोटे निष्क्रियों को दिया स्थान
वही अगर नई कार्यकारिणी की बात करे तो इससे भाजपा की जमकर किरकिरी और फजीहते हो रही है नई कार्यकारिणी मे कांग्रेस से लौटे कई नेताओं को बड़े पदों पर काबिज कर दिया गया है जिन नेताओं का नपा चुनाव मे परफार्मेंस जीरो था या इनका विधानसभा लोकसभा चुनावों का कार्य
Betul Ki Khabar: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को मिलर वहान ने मारी टक्कर
कार्यकारिणी से नाराज भाजपा नेता
कई भाजपा नेता व महिला नेत्री इस नई कार्यकारिणी से नाराज है और दबी जवान से इसका विरोध करने मे भी नही चुक रहे है दूसरी ओर नगर मंडल की अगर बात करे तो अब तो पार्टी के प्रति वर्षों से ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ता सीधे तौर पर कहने से नही चुक रहे की सत्ता के आगे संघठन नतमस्तक हो गया। औपचारिक था ऐसे पैराशूट नेताओं जिन्होंने इतनी बड़ी पार्टी को नगर चुनाव मे तीसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया उन्हे अब तवज्जों दी गई।