Betul Ki Khabar- दूसरे दिन भी मुख्य मार्ग रहा बंद, बसस्टेंड से बैतूल की ओर जाने वाले वाहन चालक हुए परेशान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

ड्रीमलैंड सिटी के अंदर से फोरलेन पहुंचे बड़े वाहन, दो पहिया वाहन मार्ग बंद होने के बावजूद गुजरे

Betul Ki Khabar/मुलताई। ड्रीमलैंड सिटी से परमंडल चौराहा फोरलेन तक अधूरा मार्ग बंद करने से रविवार वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। पहले जहां बसस्टेंड से ही बैतूल रोड बंद कर दिया था वहीं रविवार बसस्टेंड पर ना तो बेरिकेट्स लगाए गए और ना ही कोई पुलिसकर्मी मौके पर नजर आया जिससे वाहनों का गुजरना चालू रहा । लेकिन ड्रीमलैंड सिटी के पास से मार्ग बंद होने से अधिकांश वाहन ड्रीमलैंड सिटी के अंदर से ही फोरलेन पर पहुंचे वहीं दो पहिया वाहन बंद मार्ग से ही आवागमन करते रहे शनिवार शाम अधूरे सड़क निर्माण स्थल पर पहुंची पीडब्ल्यूडी की कार्यपालन यंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि मार्ग के दोनों छोर पर खुदाई करके मार्ग तब तक बंद रखा जाएगा जब तक मार्ग का निर्माण पूर्ण नही हो जाता। लेकिन रविवार दोपहर तक पीडब्ल्यूडी के द्वारा मार्ग के दोनों छोर पर खुदाई नही की गई थी। बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन बंद मार्ग के बाजू से ही अधूरे मार्ग से गुजरते हुए नजर आए। फिलहाल शादियों का मौसम होने से बैतूल रोड पर चार पहिया वाहनों का भी आवागमन अधिक हो रहा है।

आदिगुरु शंकराचार्य जी के व्याख्यान माला कार्यक्रम एकात्म पर्व के रूप में मनाया

बसस्टेंड से निकलने के बाद ड्रीमलैंड सिटी के पास मार्ग बंद होने से अधिकांश वाहनों को जहां वापस होना पड़ा वहीं फोरलेन पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन ड्रीमलैंड सिटी होते हुए फोरलेन पहुंचे। परेशान वाहन चालकों ने बताया कि मार्ग बंद होने से परेशानी हो रही है वहीं अधूरे मार्ग के कारण दुर्घटनाएं हो रही है इसलिए मार्ग का निर्माण शीघ्र होना आवश्यक है। इधर यात्री बसें बिरूल बाजार रोड से होते हुए फोरलेन पर पहुंची। रविवार मौके पर कोई भी पीडब्ल्यूडी का अधिकारी एवं कर्मचारी नजर नही आया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि मार्ग की खुदाई नहीं की गई तो वे स्वयं बुलडोजर से मार्ग खोद देंगे। इसके बावजूद संबन्धित विभाग द्वारा मार्ग के दोनों छोर पर खुदाई नहीं की गई।

Leave a Comment