Betul Ki Khabar/मुलताई। नरखेड़ के पास एक निजी कंपनी में कार्यरत मजदूर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। मजदूरों के अनुसार लंबे समय से वे मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा ध्यान नही देने पर उनके द्वारा हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों के अनुसार स्वास्थ्य संबन्धि सेवाएं, 26 दिन की ड्यूटी, अवकाश के दिनों का वेतन, दुर्घटना में एंबूलेंस की व्यवस्था, उपचार की व्यवस्था, मजदूरी तत्काल या एडवांस, काम करने वाले मजदूरों की 200 रूपए मजदूरी की बढ़ोतरी, कर्मचारियों का पहचान पत्र, पीएफ ईएसआई का पैसा और रसीद, कर्मचारियों को पेमेंट स्लिप जैसी कई मांगे लंबित हैं जिन पर लंबे समय से ध्यान नही दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मजदूर मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं।
Betul Samachar: मासोद क्षेत्र में दातोरा में भालू के हमले से किसान की मौत, लोगों में भय व्याप्त