रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Betul Ki Khabar/मुलताई- अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ताप्ती तट स्थित कुनबी समाज भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शाम 4 बजे प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया। तिरंगा यात्रा से पूर्व कुनबी समाज भवन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की बहनों एवं बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ममता मनोज कोसे को प्रथम, कु. कशिश नागले को द्वितीय एवं कु. कुमकुम पवार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने विपरीत परिस्थितियों में भी शासन चलाते हुए देशभर के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने अहिल्याबाई को पर्यावरण संरक्षक और न्यायप्रिय महिला बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि देवी अहिल्याबाई कोई साधारण महिला नहीं थीं, उन्होंने अपने शासनकाल में लगभग 3 हजार मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। वह एक कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासिका थीं।
दिव्य सूर्य महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर, यज्ञशाला का हो रहा निर्माण
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, परसराम खाकरे, कृष्ण गायकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, जिला मंत्री कंचन पठाडे, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा परमार, स्वाति भार्गव, बिना पंजाबी, सुनीता नागले, सोनम पहाड़े, प्रीति जैन, आशा चिकाने, पार्वती, डॉ. जी.ए. बारस्कर, अभिषेक खंडेलवाल, भूषण चौधरी, तुलसीराम बारस्कर, महेंद्र जैन, श्यामू, जीजी घोड़े, विजय शुक्ला, निलेश चावरिया, कीर्ति यादव, बबल सेवतकर, नमन अग्रवाल, निखिल जैन, धर्मेंद्र नरवरे राजू चौबे, हनी भार्गव, नंदकिशोर बरखाडे, उत्तम बोडखे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।