Betul Ki Khabar: अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर में ताप्ती तट स्थित कुंनबी समाज भवन में अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती के अंतर्गत 21 में से 31 में तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है l रंगोली प्रतियोगिता में महिला बाल विकास अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की बहनों एवं बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली ऊकेरी गई l रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ममता मनोज कोसे, द्वितीय पुरस्कार कु. कशीश नागले,तृतीय पुरस्कार कु.कुमकुम पवार सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जयंती कार्यक्रम जिला संयोजक कृष्ण गायकी, जिला सहसंयोजक ममता मालवी, जिला टोली प्रभारी रश्मि साहू, विधानसभा संयोजक, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी जगदीश पी एल पवार, विधानसभा कार्यक्रम सह प्रभारी, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर मुख्य रूप से उपस्थित थी l

अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंती कार्यक्रम जिला टोली सदस्य रश्मि साहू ने कहा कि अहिल्या होलकर ने इंदौर में बैठे-बैठे विपरीत परिस्थितियों में शासन करते हुए कई ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया l उनक़े योगदान को आज हम 300 वर्ष बाद याद कर रहे हैं l वह पर्यावरण संरक्षक वह न्याय प्रिय महिला थी l भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा की देवी अहिल्या बाई कोई साधरण महिला नहीं थी, उन्होंने अपने शासनकाल में 3 हजार मंदिरो का पुनः निर्माण कराया l वह एक कुशल प्रशासक एवं न्याय प्रिय महिला थी l के संबोधन के उपरांत अतिथियों एवं वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभागियों द्वारा रंगोली का निरीक्षण कर सुंदर रंगोली के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई l

मुलताई में रेत भंडारण की किसी के पास भी अनुमति नहीं, भंडारण अवैध, नहीं बेच सकते स्टॉक करके रेत

अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम जिला संयोजक कृष्ण गायकी, सहसंयोजक ममता मालवी, जिला टोली सदस्य रश्मि साहू, विधानसभा मुलताई कार्यक्रम प्रभारी, विधानसभा संयोजक जगदीश पी एल पवार, विधानसभा कार्यक्रम सह प्रभारी वर्षा गढ़ेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, परसराम खाकरे , नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाति भार्गव , भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, प्रीति जैन, बीना पंजाबी, सुनीता नागले , सोनम पहाड़े, आशा चिकाने, पार्वती, पूर्व नपा अध्यक्ष, सभापति डॉक्टर जीए बारस्कर, जीजी घोड़े, टी आर बारस्कर, नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, बबल सेवतकर, कीर्ति यादव, , महेंद्र जैन, श्यामू, विजय शुक्ला, नमन अग्रवाल, निखिल जैन, धर्मेंद्र नरवर, भूषण चौधरी, राजू चौबे, हनी भार्गव, नंदकिशोर बरखाडे, उत्तम बोडखे सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे l

Leave a Comment