Betul Ki Khabar/मुलताई- ताप्ती जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए गेहूबर्सा से मुलताई आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन तिवरखेड़ के पास दोपहर 2:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत मुलताई शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बुलेरो वाहन में रोहित पिता नंदराम (20 वर्ष), निवासी गेहुबारसा कार्तिक पिता भोलाराम (20 वर्ष), निवासी गेहुबारसा दीपांशु पिता सुनील (23 वर्ष), निवासी गेहुबारसा अल्केश पिता मुन्ना (25 वर्ष), निवासी गेहुबारसा प्रफुल पिता बाबालू (17 वर्ष), निवासी गेहुबारसा रोशन पिता सुभाष (19 वर्ष), निवासी गेहुबारसा कुणाल पिता संतोष (17 वर्ष), निवासी गेहुबारसा सभी वाहन में सवार थे सभी श्रृद्धालु ताप्ती जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए बोलेरो से मुलताई आ रहे थे। वंडली और तिवरखेड़ के बीच यह दुर्घटना घटी, जब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समय पर उपचार मिल पाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
तिवरखेड़ के पास बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ताप्ती जन्मोत्सव में शामिल होने आ रहे गेहूबर्सा के 7 लोग घायल
Published on:
