Betul Ki Khabar: प्रभात पट्टन में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभातपट्टन में विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण हेतु परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत दम्पति को स्वेच्छा अनुसार गर्भनिरोधक साधनो के चयन के लिये प्रत्येक शासकीय संस्था में च्वाईस ऑफ बास्केट के द्वारा साधन उपलब्ध है। बच्चों में अन्तर रखने के लिये अस्थायी गर्भनिरोधक साधन जैसे माला. एन., छाया टेबलेट, कंडोम, कापर टी एवं अन्तरा इजेक्शन दम्पति अपनी इच्छानुसार चयन कर उपयोग कर सकते है। स्थायी गर्भनिरोधक साधन जैसे पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी कर सकते है। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जाता है। जिसके अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकताओं द्वारा दम्पति से भेंट कर उन्हे परिवार कल्याण कार्यकम की सलाह देकर प्रेरित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से प्रसव तक समस्त जॉच उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती है। शासकीय संस्था में निश्चित सेवा दिवस में पुरुष एवं महिला नसबंदी शिविर लगाये जाते है। कार्यकताओं द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में रैली निकाल प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यशाला में बीईई., बीपीएम, बीसीएम, आशा कार्यकता एवं समस्त स्टॉफ प्रभातपट्टन उपस्थित रहे।

Betul News: गुरुपूजन पर वरिष्ठ जनों का किया सम्मान

Leave a Comment