Betul Ki Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रंखला में विधानसभा भैंसदेही के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 14 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शैलेन्द्र कुमार हनोतिया ने की, वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवानदास कुमरे भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर संदीप राठौर, योगेश टिटारिया, जगदीश जितपुरे, नामदेव वागद्रे, सुरेश झाड़े, श्याम कुमार डोंगरे, विश्वनाथ शुक्ला द्वारा बीएलओ अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, पहचान पत्र सत्यापन, नए मतदाता जोडऩे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
Betul Ki Taja Khabar: जर्जर भवन में संचालित हो रही आंगनवाड़ी
कार्यक्रम में डिजिटल स्लाइड्स के माध्यम से बी.एल.ओ. पहचान फॉर्म, कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियाँ, मोबाइल ऐप के उपयोग और मतदाता जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों और वार्डों से आए बीएलओ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को पूरी तरह प्रशिक्षित करना है। अंत में, एसडीएम शैलेन्द्र कुमार हनोतिया ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कार्य को निष्ठा और जिम्मेदारी से करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।

