Betul Ki Khabar: बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर कार्यक्रम आयोजित, दिया प्रशिक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत महिला एवं बाल विकास परियोजना भैंसदेही अंतर्गत सेक्टर सावनर्मदा में की गई। जिसमें बालिकाओं की प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि कैलाश शिवहरे (भाजपा मंडल संयोजक जिला प्रतिनिधि) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भैंसदेही परियोजना अधिकारी श्रीमती उथा मसीह के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पंच के रूप में श्रीमती रजनी शिवहरे एवं छोटू पन्द्राम के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थति थे। प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा मसीह ने विस्तार से जानकारी बालिकाओं को प्रदान की। श्रीमती उषा मसीह ने बालिकाजों को बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है। इसका नाम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है। इसका प्राथमिक लक्ष्य घटते बान लिंग अनुपात को संबोधित करना, लिंग-पक्षपाती लिंग चयन को रोकना और देश में हर बानिका की शिक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इसके आलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुख्य विशेषता लड़कियों की सुरक्षा करना भूण हत्या और कन्या शिशु हत्या जैसे अमानवीय कृत्यों का मुकाबला करना और महिला शिक्षा को बढ़ावा देना है।

मतदाता शुद्धिकरण के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण SDM की अध्यक्षता में प्रशिक्षण की शुरूआत

परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा मसीह ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं के पालकी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना बालिका के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा सुनिश्चित करती है माता-पिता शिक्षा या शादी के लिए बचत करने के लिए अपनी बेटी के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं। बेटियों को बचाने में शिक्षा का महत्त्व अत्यधिक है, शिक्षा से बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है । शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है और बेटियों को उनके अधिकार मिल सकते हैं। बीसी मेडम श्रीमती डिलेशवरी जी द्वारा बेटी आपकी धन लक्ष्मी और विजय-लक्ष्मी है इन्हें स्नेह दे। पढ़ाये, शिक्षा दे ताकि बेटिया देश का अपने माता पिता का, अपने शहर का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम का समापन परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा मसीह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर किया गया।

Leave a Comment