Betul Ki Khabar/मुलताई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय बी एल ओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है यह शिविर 15 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा । मंगलवार प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश कहार के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। इसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर जितेंद्र प्रसाद खन्ना और रवि शंकर पवार के साथ विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर सी एस साहू मनीष कुमार फाल्के बृजमोहन अग्रवाल महेंद्र पाटील राजेश जसुतकर सचिन नाडेकर ने उपस्थित बीएलओ को मतदाता सूची के सूक्ष्म एवं व्यापक सघन पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया। मंगलवार दिए गए प्रशिक्षण के पश्चात बी एल ओ अपने मतदान केदो पर इन जानकारी का उपयोग करते हुए घर घर सर्वे के साथ मतदाता सूची को शत प्रतिशत शुद्ध करने का कार्य करेंगे । इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा रोल प्ले और केस स्टडी के माध्यम से आने वाली समस्याओं के समाधान का भी प्रशिक्षण दिया गया।
मंदिरों में सोमवार रात्री शिवलिंग पर ब्रह्मकमल रहे आकर्षण का केंद्र
प्रशिक्षण के समाप्ति पर समस्त बीएलओ कि आयोग द्वारा प्रेषित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट कराया गया । अंत में प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया। जिसमें बीएलओ द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न मास्टर ट्रेनर्स से किए गए और मास्टर ट्रेनर द्वारा गंभीरता से प्रश्नों के उत्तर दिए।

