ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो होने पर जमकर जश्न; लग रही नगरवासियों की भीड़

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                       बच्चे एवं युवा उठा रहे पानी का आनंद, बुजुर्ग कर रहे पूजन

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर मे इन दिनों ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो का बच्चे एवं युवा जमकर आनंद उठा रहे हैं। सुबह से रात तक ओवरफ्लो में बच्चे एवं युवा भीग रहे हैं वहीं बुजुर्ग ओवर फ्लो स्थल पर पूजन कर रहे हैं। नगर के सेवाभावी लोगों द्वारा ओवरफ्लो होने की खुशी में हलुआ एवं मिष्ठान्न का वितरण किया जा रहा है। ओवर फ्लो होने पर नगर के टैक्सी यूनियन के द्वारा ताप्ती तट पर हलुआ का वितरण किया गया। इधर विगत दो दिनों से लगातार ताप्ती तट पर भीड़ लग रही है तथा लोग ओवरफ्लो के सामने मोबाईल से सेल्फी ले रहे हैं। तट के आसपास निवास करने वाले लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में पहली बार ओवरफ्लो होने का विशेष महत्व होता है। इसका लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं जिसके बाद ओवरफ्लो होने पर जमकर जश्न मनाया जाता है। इस दौरान उत्साही युवा गाजे बाजे के साथ भी ओवरफ्लो पर पहुंचकर खुशी मना रहे हैं।

भगवान भोले का पूजन कर धूमधाम से निकली मां ताप्ती शिव भक्त कांवड़ यात्रा

ताप्ती तट पर स्थित सत्यनारायण मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि ओवरफ्लो के साथ ही मां ताप्ती के मंदिर में भी पानी भर जाता है जिससे पानी के बीच मां ताप्ती की प्रतिमा अत्यंत आकर्षक नजर आती है। उन्होंने बताया कि ताप्ती सरोवर का ओवरफ्लो होना मतलब नगर सहित क्षेत्र में अच्छी बारिश होना माना जाता है। वर्तमान में लगातार तीन चार दिन बारिश होने से सरोवर पूरी तरह भर चुका है जिसके बाद विगत दो दिनो से लगातार ओवरफ्लो चालू है जिसका लोग आनंद उठा रहे हैं।

Leave a Comment