Betul Ki Khabar: नपा परिसर में कर्मचारी के निधन पर दी श्रृद्धांजलि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी राजेश परते पंप अपंडेंट का आकस्मिक निधन विगत 16 अगस्त को हो गया था। मंगलवार नगर पालिका परिसर में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करते हुए मृतात्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की है। दिवंगत राजेश परते 28 फरवरी वर्ष 2003 से नगर पालिका में पंप अटेंडर के पद पर पदस्थ थे जिनका नगर के जल प्रदाय में महत्वपूर्ण योगदान था। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विरेन्द्र तिवारी,उपयंत्री महेश त्रिवेदी, योगेश अनेराव, भागचंद अहिरवार, अर्जुन पिंपले, विरेन्द्र डहारे,अमर कवडे, वीके धुर्वे ,संतोष शिवहरे, विराम उईके, दिलीप फुलवार , देवराव भलावी व समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी।

पीएम श्री स्कूल पारड़सिंगा में हुआ निशुल्क साइकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment