माटी गणेश सिद्ध गणेश – घर घर गणेश हर घर गणेश” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Betul Ki Khabar/मुलताई। जनअभियान परिषद द्वारा “माटी गणेश – घर घर गणेश” अभियान के अंतर्गत मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों, प्रेरक नवांकुर सखी एवं विद्यार्थी, मेंटर्स सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन क्राफ्ट शिक्षक कुणाल प्रजापति ने किया। जिन्होंने प्रतिभागियों को पारंपरिक विधि से मिट्टी एवं गोबर से सुंदर गणेश प्रतिमाएं बनाना सिखाया। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, गोपाल सिंह, ललिता सिंह, दीवान सिंह, समिति सदस्य सुखदेव गढ़ेकर,राजगीर गोस्वामी, विकासखंड समन्वयक जयप्रकाशी परते, नवांकुर समिति प्रमुख कुंडलिक कालेलकर, मनीष दवंडे, उमेश गाकरे, पंकज पवार, नारायण देशमुख सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य गणेश चतुर्थी जैसे पावन पर्व पर प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है, जिससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

