कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देश पर नगर पालिका राजस्व व पुलिस के अमले की संयुक्त कार्रवाई
Betul Ki Khabar(मनीष राठौर):- कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका ,पुलिस और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान सदर शासकीय आईटीआई से गेंदा चौक तक चलाया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम अभिजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मत्सानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान दुकानों के सामने लगे अवैध फ्लेक्स, सूचना बोर्ड और अन्य सामग्री को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क तक अतिक्रमण कर व्यापार न करें। उन्होंने कहा कि नगर का यातायात सुगम बनाने और नागरिकों को अवरोधमुक्त मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।
Read Aslo:- नगर सेठानी माँ काली की प्रतिमा का जोरदार स्वागत
अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्थानीय व्यापारियों को समझाइश दी कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।