मृत गोवंश को दफनाने के लिए नपा द्वारा वसूले जा रहे 3 हजार रूपए

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                     विवेकानंद पार्षद ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर निःशुल्क दफनाने की मांग

Betul Ki Khabar/मुलताई। पवित्र नगरी में नगर पालिका द्वारा मृत गोवंश को दफनाने के लिए 3 हजार रूपए वसूलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा विवेकानंद वार्ड में एक गो पालक की गाय मृत हो जाने से उसके द्वारा नगर पालिका से संपर्क किया गया इस पर नगर पालिका द्वारा गाय को दफनाने के एवज में तीन हजार रूपए की रसीद काटी गई। यह मामला संज्ञान में आते ही विवेकानंद वार्ड पार्षद अंजली सुमित शिवहरे ने इस पर आपत्ति जताई गई। उन्होने कहा कि यह अवश्यक नही कि सभी गो पालक सक्षम हो यदि किसी निर्धन गो पालक की गाय की मौत होती है तो वह तीन हजार रूपए का भुगतान नही कर सकता है ऐसी स्थिति में उसके सामने समस्या खड़ी हो सकती है। उक्त मामले में पार्षद अंजली शिवहरे ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नगर पालिका द्वारा मृत गोवंश को दफनाने के लिए तीन हजार रूपए शुल्क लिया जा रहा है जो कि पूरी तरह अनुचित एवं गो पालकों के साथ अन्याय है। उन्होने इस प्रक्रिया को पूरी तरह निःशुल्क रखने की मांग की गई है।

सिद्ध हनुमान मंदिर खाक चौक आश्रम में मंहत अरविंद दास जी को आश्रम का सौपा कार्यभार

Leave a Comment