Betul Ki Khabar- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तिथि में परिवर्तन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   7 नवम्बर की जगह 21 नवंबर 2025 को होगी परीक्षा

Betul Ki Khabar/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025,की परीक्षा तिथि आगामी 07नवम्बर 2025 को होना सुनिश्चित की गई थी । किंतु कुछ अपरिहार्य कारणों एवं उक्त तिथि में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित होने के कारण ,शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तिथि में संशोधन कर आगामी 21 नवंबर 2025*ल को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा करवाना सुनिश्चित किया गया है। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाबराव चिल्हाटे एवं तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों स्कूलों के संचालकों ,प्राचार्यों, प्रधान पाठकों से निवेदन किया है कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की संशोधित तिथि 21नवंबर 2025 को आप सभी एक साथ एक समय पर परीक्षा लेने की व्यवस्था बनाएं। इसके पूर्व जिन बच्चों ने परीक्षा में बैठने हेतु अपने नाम लिखवाए हो उनके मांग पत्र नॉमिनल रोल भरकर शीघ्र जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे या गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में जमा कर एवं संपर्क कर पुस्तके प्राप्त करें ताकि परीक्षार्थियों को पढ़ने के लिए प्रयाप्त समय मिल सके।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा करवाने हेतु ,जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी लिखित अनुमति पत्र सभी शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा दिया गया है।साथ ही गायत्री परिवार के जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ता भाई बहनों से निवेदन किया गया है कि अपने अपने कार्यक्षेत्र के स्कूलो के शत प्रतिशत बच्चों को इस परीक्षा में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित करें।

Polio Vaccine: पोलियो दिवस पर नौनिहालों को पिलाई गई जीवन रक्षक खुराक

Leave a Comment