Betul Ki Khabar/मुलताई। गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में ग्राम पुसली में आयोजित स्व. श्रीमती मंजी बाई गलफट की श्रद्धांजलि सभा में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और आम का पौधा भेंट कर स्वर्गीय मंजी बाई को हरित श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के गणपति गायकवाड़, बाबूराव ठाकरे, लखनलाल गड़ेकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्व. मंजी बाई के पुत्र मंगलमूर्ति गलफट और इंद्रदेव गलफट को पौधा भेंट करते हुए उन्हें अपनी माता की स्मृति में पौधा रोपने और उसे पालन-पोषण कर बड़ा करने का संकल्प दिलाया गया।
सस्ती कार्बाइड गन की बिक्री पर लगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई — SDM राजेश कहार
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हर संस्कार और सामाजिक अवसर पर पौधे भेंट कर पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण करना सच्ची श्रद्धांजलि है, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सकेगा।

