Betul Ki Khabar: अष्टधातु माता महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                           समुद्र मंथन की झांकी बनी आकर्षण

Betul Ki Khabar/मुलताई:- पवित्र नगरी में दीपोत्सव के अवसर पर मां महालक्ष्मी की आराधना और प्रतिमा स्थापना का दौर जारी है। नगर के गुरु साहब वार्ड स्थित अष्टधातु माता महालक्ष्मी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों की भीड़ के कारण पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। नगर के गुरु साहब वार्ड, थाना रोड, बिरूल नाका, सुभाष वार्ड, भगत सिंह वार्ड और शास्त्री वार्ड सहित विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के बाद आकर्षक सजावट और प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे मंदिर और पंडालों की छटा निखर उठी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभात पट्टन, मासोद, दुनावा, नरखेड, बीरूल बाजार, हिवरखेड सहित अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अष्टधातु से निर्मित मां महालक्ष्मी की प्रतिमा के दर्शन से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

हिवरखेड में आयोजित देवी जागरण में गूंजे मां की भक्ति के गीत

Leave a Comment