Betul Ki Khabar: कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त पर मूंग खरीद का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। कृषि उपज मंडी समिति में आज प्रतिपदा-दूज के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में मूंग की खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतसारथक अधिकारी/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजीव कहार एवं मंडी सचिव श्रीमती शीला खातरकर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख अनाज व्यापारी नमन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, धारका प्रसाद अग्रवाल, महेश अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, अनीश साहू सहित अनेक व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे। मंडी प्रांगण में कुल 43.20 क्विंटल मूंग की आवक हुई, जिसकी नीलामी में अधिकतम भाव ₹2351 तथा न्यूनतम भाव ₹2151 प्रति क्विंटल रहा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी राजीव कहार एवं मंडी सचिव श्रीमती शीला खातरकर ने किसानों से आग्रह किया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से सोयाबीन पर भावांतर योजना प्रारंभ हो रही है। अतः सभी किसान अपनी फसल के साथ पंजीयन एवं आधार कार्ड लेकर कृषि उपज सहकारी संस्था या निकटतम मंडी प्रांगण में पहुंचे और योजना का लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम में मंडी के समस्त कर्मचारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

डहुआ में रामलीला का आयोजन 90 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हुआ धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद का आयोजन

Leave a Comment