पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जन्मदिन: कृष्णा साहू ने बच्चों के साथ किया पौधारोपण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। मां ताप्ती की पावन नगरी के पर्यावरण प्रेमी कृष्णा साहू ने अपने जन्मदिन को विशेष रूप से मनाते हुए प्राथमिक शाला ग्राम गोपाल तलाई में बच्चों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के बारे में प्रेरक संदेश दिया। कृष्णा साहू और उनके साथियों ने आठ वर्ष पूर्व अनुसया सेवा संगठन के माध्यम से “एक वृक्ष – एक पहल” अभियान की शुरुआत की थी। उस समय जब पर्यावरण की दिशा में बहुत कम लोग कार्य कर रहे थे, तब इस संगठन ने पौधा भेंट और पौधारोपण को हर शुभ कार्य से जोड़ने की अनूठी पहल की थी। आज इस पहल का प्रभाव न केवल मुलताई और जिले में, बल्कि प्रदेश और देशभर में देखा जा सकता है। संगठन की मेहनत और निरंतर प्रयासों से अब कई सामाजिक संस्थाएँ, धार्मिक संगठन और यहां तक कि प्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान के लिए अनुसया सेवा संगठन को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा ‘प्राण वायु अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है। अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कृष्णा साहू ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा लगाकर न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा कर सकता है, बल्कि अपने जीवन के उस दिन को यादगार भी बना सकता है।” इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और सहयोगियों ने कृष्णा साहू को उनके पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं l

बिसनुर में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, नकदी व चांदी के गहने गायब

Leave a Comment