परमंडल अंडर ब्रिज से दुपहिया वाहनों का गुजरना हुआ मुश्किल
Betul Ki Khabar/मुलताई। परमंडल रेलवे अंडर ब्रिज में बारिश के बावजूद पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी की व्यवस्थित निकासी नही होने दुपहिया वाहनों को ब्रिज के नीचे से गुजरने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर परमंडल सहित सर्रा, हेटी सहित आमला की ओर सतत आवागमन होने से वाहनों की अधिक आवाजाही है। वाहन चालकों ने बताया कि बारिश के समय अंडल ब्रिज में पानी ही पानी नजर आ रहा था जिससे सतर्कता से गुजरना पड़ रहा था लेकिन बारिश के बाद भी अंडर ब्रिज से पानी की व्यवस्थित निकासी नही होने से पानी भरा हुआ है जिससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने बताया कि बारिश में मोटर पंप से पानी की निकासी की जाती थी लेकिन बारिश के बाद रेलवे विभाग द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे पानी की निकासी नही की जा रही है ऐसी स्थिति में लंबे समय से अंडर ब्रिज में पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि पानी थमा होने से अंडर ब्रिज में कीचड़ जमा हो गया है जिससे वाहन दुर्घटना ग्रस्त भी हो रहे हैं। वाहन चालकों ने बताया कि रात में गुजरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसमें कई बार वाहन स्लिप हुए हैं। आवागमन करने वालों ने बताया कि अंडर ब्रिज लोगों की सुविधा के लिए निर्मित किया गया है। लेकिन रेलवे विभाग की लापरवाही से अंडर ब्रिज लोगों की समस्या का कारण बन गया है। परमंडल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों द्वारा रेलवे विभाग से ब्रिज के अंदर लंबे समय से जमा पानी निकालने की मांग की गई है।
मुलताई की रामलीला में हुआ रावण अंगद संवाद, डहुआ में कैकेई मंथरा संवाद

