Betul Ki Khabar/मुलताई। ग्राम मालेगांव में एक वृद्ध की पेड़ से गिरकर मौत हो गई जिसकी तलाश करने पर दो दिनों के बाद पेड़ के पास शव मिला। प्राप्त जानकारी केअनुसार रोन्या बरखेड़े उम्र लगभग 65 वर्ष शुकवार अपने खेत में शहद निकालने के लिए घर गया था जिसके बाद वापस नही लौटा। परिजनों ने घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश प्रारंभ की लेकिन उसका कहीं पता नही चला। रविवार को ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे उसका शव देखा तो परिजनों सहित पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल भिजवाया गया जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पुत्री ने बताया कि संभवतः शहद निकालने के लिए उसके पिता उंचे पेड़ पर चढ़े थे जहां से गिरने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रोन्या बरखेड़े को ब्रेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्तों से शहद निकालने में महारथ हासिल थी लेकिन पेड़ से पैर फिसलने से हादसा हो गया।
अंतिम यात्रा में मोक्षधाम पहुंचे लोगों ने देखा कि पेड़ से झूल रहा था ग्रामीण का शव

