शासकीय महाविद्यालय में 21 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :-  वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में 21 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में प्रशिक्षक के रूप में बैतूल से निहारिका चौकसे द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्होंने 21 दिन के इस शिविर में जूडो, कराटे एवं आत्मरक्षा की आधारभूत तकनीकें सिखाई।आपातकालीन स्थिति में स्वयं की रक्षा करने का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया। साथ ही महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई।छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास सीखे।

 प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने बताया कि महिला आत्मरक्षा शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी, निडर एवं आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सके। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम उषा परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है।

समापन दिवस पर छात्राओं द्वारा सीखी गई तकनीक का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन इस कार्यक्रम के संयोजक श्री शैलेंद्र बारंगे द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम की सह शांतिक। श्रीमती मीना वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Comment