Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- आज दिनांक 12.11.2025 को ग्राम पंचायत उमरी, तहसील भैंसदेही, जिला बैतूल में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025 के अन्तर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 09.11.2025 से 14.11.2025 तक चल रहे विधिक सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विधिक योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर न्याय की पहुंच आम जनता तक सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।श्रमिकों के अधिकारों और विधिक सेवाओं की जानकारीकार्यक्रम में ग्रामीणों को श्रमिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिवक्ता श्री व्ही डी कोसे ने श्रमिकों के कानूनी हकों तथा छोटे केसों में राजीनामा के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही निर्धन व्यक्ति सिविल और आपराधिक मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क वकील पैरवी हेतु आवेदन प्रक्रिया समझाई गई।घरेलू हिंसा एवं किशोर न्याय अधिनियम पर जागरूकताग्रामवासियों को घरेलू हिंसा से सम्बंधित कानूनों और किशोर न्याय अधिनियम की भी जानकारी दी गई।
Read Also: BETUL NEWS: विधिक सेवा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को दी जानकारी
यह जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच भूरालाल पंदाम, बी एल ओ वच्छला धुर्वे, सेल्समेन अनमोल सोनी, सहायक सचिव देवीदास निरापुरे, पंच यशवंतराव इवने, राजू राठौर पांडोल सहित कई ग्रामवासियों की उपस्थिति में साझा की गई।न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सत्याग्रह का संदेशकार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती सुनीता ताराम ने विधि की जानकारी प्राप्त करने के महत्व को समझाया। उन्होंने विधिक सेवा समितियों के माध्यम से निःशुल्क वकील पैरवी का लाभ उठाने एवं श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया।आभार और समापनकार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सरपंच भूरालाल पंदाम द्वारा सभी सहयोगियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार न्याय की पहुंच और विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने में यह कार्यक्रम सफल रहा।

