23 शालाओं के 550 विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाए जौहर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                पी एम श्री स्कूल दुनावा में आयोजित हुआ सांसद खेल महोत्सव

Betul Ki Khabar/मुलताई। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दुनावा के पी एम श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। दुनावा संकुल में आने वाले 23 स्कूल के 550 से अधिक छात्र छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो , वालीबॉल, लम्बी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कशी,रेस और पिट्ठू में अपने जौहर दिखाए।

महोत्सव का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्हीबाई पिरथीलाल डहारे, दुनावा सरपंच श्रीमती नीलम पलाश कड़वे, लेंदागोंदी सरपंच नीलेश भादे, मंडल अध्यक्ष अमित ढोले, महेंद्र कास्लेकर, जनपद सदस्य बबीता उपराले, पी टी ए अध्यक्ष सुनील मालवीय एवं संकुल प्राचार्य के आर घाघरे ने किया। खेल महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न खेलों में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ कमलेश रघुवंशी ने छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत विकसित भारत की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में बच्चे नशे जैसी घातक आदत के शिकार हो जाते हैं उसी उम्र में यदि बच्चे खेल मैदान में अपना समय व्यतीत करेंगे तो स्वयं का और देश का भी विकास कर पाएंगे।

Read Also: BETUL NEWS- विद्यार्थियों को दी यातायात, साइबर और महिला सुरक्षा की सिख

मुलताई अनुविभाग सांसद खेल महोत्सव के नोडल अधिकारी एसडीएम राजीव कहार एवं सहायक नोडल अधिकारी जनपद सीईओ डी एस मसराम ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूली बच्चों के साथ जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक भी भाग ले रहे हैं। आयोजन प्रभारी बी ई ओ सक्षम बारमाटे ने बताया कि छैमाही परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 17 नवंबर से मुलताई विकास खंड के सभी स्कूलों में क्लस्टर वाइज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । ग्रामीण एवं शहरी खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं।दुनावा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में ओमकार टिटारे,प्रवीण पवार,विजय पवार, राकेश बिहारे ,अमित बुआड़े एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।खेल महोत्सव को सफल बनाने में खेल अधिकारी हेमंत विश्वकर्मा ,महेश खत्री,, रश्मि बाथरे, बलराम कौशिक,अर्चना महाते, पूर्णिमा चौकीकर, के सी पवार शिवप्रसाद अवस्थी, अश्विनी विश्वकर्मा तुषार उदासी एवं दुनावा संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा। शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन शिक्षक सुशील पौनीकर ने किया।

Leave a Comment