Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक परीक्षण के उपरांत रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है ।ईस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार एच डी एफ सी बैंक के सौजन्य से प्रदान किए गए। शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों मे कुल 15 लोगो ने रक्त दान किया । एचडीएफसी बैंक से दिनेश जौजारे ब्रांच मैनेजर एवं विकास आर्य , संतोष चौरे अलीम शेख आदि उपस्थित रहे तथा जिला अस्पताल से अजय साहू, राजेश बोरखेडे,महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता बामने एवं पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री शैलेंद्र बारंगे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
Betul Ki Khabar- महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
Published on:

