ग्राम सवालमेंडा में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 998 बच्चों की स्क्रीनिंग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम सवालमेंडा स्थित एनपीएस विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम के तीन विद्यालयों के कुल 998 बच्चों की प्रारंभिक नेत्र स्क्रीनिंग की गई।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावलमेंढा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन खासदेव ने बताया कि 15 प्रकार की नेत्र समस्याओं की जांच की गई। इनमें चार बच्चों में रंगअंधता (कलर ब्लाइंडनेस) और 20 बच्चों में स्क्विन्ट (आंखों का टेढ़ापन) पाया गया। कुल 45 ऐसे बच्चों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें इसकी आवश्यकता थी।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक झल्लार मुकेश यादव, सीएचओ अदिति खंडागरे, सिंधु नरवरे, छाया ठाकरे तथा एएनएम ईठा खासदेव भी उपस्थित रहे।

Betul Samachar News- 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव होगा संपन्न

Leave a Comment