Betul Ki Khabar: नए साल की शुरुवात मे अतिक्रमण हटाने से दुकानदार परेशान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली :- नए साल की शुरुआत के दिन में ही अतिक्रमण हटाने से दुकानदार परेशान नजर आए सडक चौड़ीकण को लेकर नगर परिषद द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई इस कार्रवाई के दौरान ,तहसीलदार, सीएमओ और बड़ी संख्या में पुलिस बल नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

चिचोली नगर परिषद क्षेत्र के जय स्तंभ चौक से वीर दुर्गादास चौक एवं वीर दुर्गादास चौक से शनिचरा पूरा तक कायाकल्प योजना के तहत सड़क निर्माण सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के कार्य होना है जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा दुकान दारो को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे ।

बुधवार को तहसीलदार सीएमओ पुलिस बल एवं नगर परिषद के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर स्तंभ पहुंचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की अधिकारी कर्मचारियों को शुरुआत दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा । दुकानदारों को कहना है था कि नए वर्ष के पहले ही दिन नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है हर बार नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य को लेकर सेड हटाए जाते हैं ।

Read Also: खामापुर सर्किल में सागौन के कीमती पेड़ों की अवैध कटाई: वन माफिया का वन संपदा पर हमला

इधर भोला चौक से लेकर शनिचरा पूरा तक सड़क के दोनों किनारो नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया ।

नगर परिषद की सख्त कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने लगे टीन शेड को हटाना शुरू कर दिया था

दुकानदारों ने दुकान के बाहर पांच-पांच फीट से ज्यादा सेड बाहर निकाल रखे हैं इसके साथ ही दुकान का सामान नालियों के बाहर रखते हैं इस अस्थाई अतिक्रमण से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लगातार में जाम की स्थिति बनी रहती है ।

Leave a Comment