70 कवियों ने एक मंच पर दी प्रस्तुति
Betul Ki Khabar/मुलताई। पवित्र नगरी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य कवि समागम का आयोजन नर्मदा आव्हान सेवा समिति तथा बागेश्वरी साहित्य परिषद के तत्वाधान में किया गया। उक्त कार्यक्रम की विशेषता रही कि दूर दूर से आए 70 कवियों ने एक ही मंच पर काव्य पाठ कर इतिहास रच दिया।कार्यक्रम के संयोजक दीपक साहू सरस व जयकिशन चंदेल ने बताया कि स्व. मदन सोनी मोरखा,स्व.वसंत मिरासे बैतूल,स्व. पंछी लाल बेले बडगांव की स्मृति में कुमार नितेश नैश भोपाल की अध्यक्षता, देवकृष्ण व्यास देवास के मुख्य आतिथ्य में भव्य कवि समागम सांवरिया लान स्टेशन रोड मुलताई में सम्पन्न हुआ। मनीष माथनकर समाजसेवी मुलताई तथा उत्तम गायकवाड़ की गरिमामई उपस्थिति में पंडित महेन्द्र मधुर आष्टा, मुकेश मासूम खातेगांव, जयकृष्ण चाण्डक हरदा, राजकुमार कोरी , संतोष जैन सारनी, भीमराव झरबड़े बैतूल, पुष्पक देशमुख , अमित बिल्लौरे सोहागपुर, हरीश पाण्डे पिपरिया, देव कवड़कर, विनोद सनोडिया ,रामनाथ यदुवंशी ,दीपक यदुवंशी, मीना मानकर,धर्मेन्द्र खवसे,सुदर्शन ,महेन्द्र गुदवारे , निरंजन धाडसे,अभिनय सम्राट कानपुर उत्तर प्रदेश ,कैलाश सलाम आमला बैतूल,अनुज डेहरिया,अमरवाड़ा,रामनारायण कश्यप इशारा बुंदेली सावनेर,चेतन जोशी कांटाफोड़,कैलाश शर्मा आष्टा,भोले नेमा ‘चंचल’ हर्रई छिंदवाड़ा, मनीष जैन ‘तारण’ अमरवाड़ा, जय ‘सांवरा’ उमरिया अमरवाड़ा,नीरज ‘निर्भीक’ हर्रई छिंदवाड़ा, विकास सनोडिया बालाघाट,गजेन्द्र मधुकर बालाघाट, रहेश वर्मा चौरई,आशीष चौहान बाड़ी जिला रायसेन,बसंत ‘ऋतुराज’ अमरवाड़ा,अंशुल शर्मा बिछुआ, श्रीकांत सराठे चांद छिंदवाड़ा, राहुल चौरिया छिंदवाड़ा,द्वारपाल मालवीय बिछुआ, आशीष शर्मा आष्टा, विनीत नामदेव चीचली, वैशाली नरवरे आमला, सुश्री शिखा रघुवंशी गंजबासौदा, किशोर छिपेश्वर ‘सागर’ बालाघाट, गोविंदा गांवठी समतपुरी बालाघाट,हलचल बालाघाटी कटंगी बालाघाट, प्रमिला किरण इटारसी,अनामिका चौकसे नरसिंहपुर, लक्ष्मीचंद ठाकरे बालाघाट, शंकर सहर्ष नरसिंहपुर, प्रमोद श्रीवास बिछुआ छिंदवाड़ा, प्रदीप दर्शन बालाघाट,राहुल कश्यप उत्तरप्रदेश,डॉ प्रशांत जामलिया आष्टा, प्रमोद बेलवंशी सहित 70 कवियों ने काव्यपाठ किया। आयोजक केप्टिन करैया संयोजक दीपक साहू सरस, जयकिशन चंदेल, जित्तू सोनी, विक्की मिरासे द्वारा कवियों को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार रामानंद बेले राजन द्वारा किया गया।
Read Also: Betul Samachar- सनातन संस्कृति के सोलह संस्कारों का जीवन में पालन करें

