Betul Ki Khabar- 50 लाख से होगा ताप्ती जल आवक मार्ग का सुधार एवं घाटों का सौंदर्याकरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक के प्रयासों से विशेष निधि हुई स्वीकृत

Betul Ki Khabar/मुलताई। ताप्ती सरोवर में वर्षों से समाहित हो रही गंदगी को दूर करने तथा जल आवक मार्ग का सुधार करने के लिए नगर पालिका द्वारा 50 लाख की लागत से सुधार कार्य करते हुए ताप्ती सरोवर के घाटों का भी सौंदर्याकरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि लंबे समय से ताप्ती सरोवर में गंदा पानी समाहित होने की शिकायत पर समस्या के समाधान के लिए शासन से विशेष निधि की मांग की जा रही थी। उक्त समस्या से प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल एवं विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अवगत कराया गया जिनके प्रयासों से 50 लाख की विशेष निधि नगर पालिका के लिए स्वीकृत हुई है। नपाध्यक्ष गढ़ेकर ने बताया कि उक्त निधि से ताप्ती जल आवक मार्ग का सुधार किया जाएगा साथ ही ताप्ती के घाटों का भी सौंदर्याकरण किया जाएगा। उन्होने उक्त राशि स्वीकृत कराने के लिए हेमंत खंडेलवाल तथा चंद्रशेखर देशमुख का आभार प्रकट करते हुए बताया कि शीघ्र ही ताप्ती सरोवर के जल आवक मार्ग के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होने बताया कि जलआवक मार्ग के सुधार का कार्य होने से सरोवर में गंदा पानी नही जा सकेगा। इधर बताया जा रहा है कि ताप्ती . सरोवर के घाट भी जीर्ण शीर्ण हो रहे हैं जिनके सौंदर्याकरण का कार्य भी नगर पालिका के माध्यम से कराया जाएगा।

Read Also: मां ताप्ती की महिमा जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा

Leave a Comment