पूरे दिन चलता है सामान का लाना ले जाना, पल पल पर होता है ट्रेफिक जाम, स्थिति बदतर
Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के मुख्य मार्ग पर थाना रोड से आगे बड़ी दुकानों के सामने पूरे दिन मालवाहकों से सामान का लाना ले जाना चलता रहता है जिससे दुकानों के सामने मालवाहक वाहन खड़े नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में रोड संकरा होने से बार बार ट्रेफिक जाम की स्थिति बनती है। जब तक उक्त दुकानो के सामने से मालवाहकों को नही हटाया जाता तब तक यातायात व्यवस्था नही सुधर सकती इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा मालवाहकों पर कोई कार्रवाई नही करने से स्थिति बद से बदतर हो रही है तथा पूरे दिन ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। पहले मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों के प्रतिबंध के बाद स्थिति थोड़ी सुधरी थी लेकिन इसके बाद दुकानदारों के द्वारा मालवाहकों को दुकानों के सामने खड़ा किया जाने लगा जिससे लगातार आवागमन वाले मार्ग पर मालवाहकों के खड़े रहने से दो वाहन क्रास नही होते जिससे लंबे समय तक जाम लग जाता है। जब तक दुकान से माल की ढुलाई नही हो जाती तब तक वाहन चालकों की खड़े रहकर मार्ग क्लियर होने की रास्ता देखना पड़ता है जिसमें यात्रो बसें, एंबूलेंस सहित आपातकालीन वाहन भी शामिल होते हैं। लंबे समय से दुकानों के सामने माल ढुलाई को बंद करने की मांग जागरूक नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी की जा रही है। थाने में शांति समिति की बैठक में कई बार यह मुद्दा उछला जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं करने से स्थिति दिन पर दिन बिगड़ते जा रही है। विगत तीन दिनों से लगातार ट्रेफिक की स्थिति बिगड़ रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं तथा रोष बढ़ता जा रहा है।
Betul News Today: सात दिन पहले डाला नाली पर स्लेब, ट्रक चालक की लापरवाही से टूटा
बड़े वाहन भी गुजर रहे धड़ल्ले से
पूर्व में सुबह से लेकर रात तक मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन अब स्थिति यह है कि फिर बड़े वाहनों का गुजरना प्रारंभ हो गया है। स्थिति यह है कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। जिसके कारण भी मार्ग पर बार बार जाम की स्थिति बन रही है। पूरे मामले में जब थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार से समस्या को लेकर चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि दुकानों के सामने से मालवाहकों को हटाया जाएगा साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है कि वे माल की ढुलाई मालवाहकों को दुकानों के सामने खड़े करके नहीं करें अन्यथा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

