चिल्हाटी में निकली कलश यात्रा, झांकियां रही आकर्षण
Betul Ki Khabar/मुलताई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला मुलताई के खंड मासोद के चिल्हाटी में हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हुई। मंगलवार इसके अंतर्गत आने वाले 15 ग्रामों से सकल हिंदू समाज ने मिलकर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे। झिल्पा सोमगढ़ कोंडर खड़की चिचंडा गाडरा उमरी सहित अन्य ग्राम से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा चिल्हाटी पहुंची जिसमें रानी लक्ष्मीबाई भारत माता शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा व कलश यात्रा हाई स्कूल प्रांगण पहुंची। इस अवसर पर भव्य रूप से कलश यात्रा और शोभा यात्रा का अभिनंदन ग्राम वासियों द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर हिंदू सम्मेलन की शुरुआत मातृ शक्ति माधुरी साबले एवं जिला प्रचारक शिशुपाल यादव, सुरेश शिवहरे माडू सलामे द्वारा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत से सम्मेलन की शुरुआत की गई। नारी शक्ति को संबोधित करते हुए माधुरी साबले ने कहा की भारतीय नारी हमारे सभ्य संस्कृति का प्रतीक है इसे बनाए रखने में आपकी अहम भूमिका है अपने बेटा बेटी को सभ्य संस्कार सीखाकर भारतीय संस्कृति को बनाए रखना होगा । आज की नारी में रानी लक्ष्मीबाई अवंतिका बाई जैसे गुण भरे पड़े हैं नारी शक्ति को अपने प्रतिभा में निखार लाना होगा ।
Read Also: भाजपा हिन्दू सम्मेलन और गदा यात्रा में उलझा रही, किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं, रह गई आधी
जिला प्रचारक शिशुपाल यादव ने हिंदू सम्मेलन में उपस्थित जन समुदाय को हिंदू समाज में एकजुटता ,सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार के द्वारा राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य बताया। झांसी की रानी वीर शिवाजी सहित देश का गौरव बढ़ाने वाले वीर योद्धाओं से जुड़ी रोचक बातें बताकर धर्म व कर्तव्य पर चलने के लिए प्रेरित किया । हिंदू सम्मेलन को देखते हुए घरों घर एवं ग्राम को आकर्षक बनाने के लिए रंगोली व ध्वज पताका से सजाया गया । सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती व समरसता भोज के साथ हुआ । सम्मेलन में गुरु कृपा मल्टी सिटी हॉस्पिटल बैतूल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा गोली ली।कार्यक्रम में गोपाल विश्वकर्मा संदीप पवार देवेंद्र महोबे दिनेश साहू राज किरण परिहार गोपाल साहू गुलाब कौशिक सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 7 जनवरी को हिंदू सम्मेलन खंड के रायआमला मे दादाजी दरबार प्रांगण एवं 9 जनवरी को इटावा के मेघनाथ चौक पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हिंदू समाज द्वारा किया जा रहा है l

