Betul Ki Khabar/मुलताई। ग्राम खतेड़ा कला में लखन देशमुख के मकान के पीछे बने जानवरों के कोठे में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे कोठे को अपनी चपेट में ले लिया। कोठे में बंधी एक गाय और एक बछड़ा आग में झुलस गए, जबकि वहां रखा कृषि उपयोग का सामान और उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई तथा ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी राकेश बारंगे और भूपेंद्र राठौर ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पास में स्थित मकान भी आग की चपेट में आ सकता था, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। घटना में पशुओं को गंभीर नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Betul Samachar News- मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल

